natural besan and green tea face wash

नैचुरल होममेड ग्रीन टी और बेसन का फेस वॉश

इन दिनों, ऐसा लगता है कि स्टोर में पाए जाने वाले ज़यादातर ब्यूटी प्रौडक्टस या तो कैमिकल से भरे हैं, या फिर बहुत महंगे हैं, या दोनों हैं। इसलिए अपने खुद के प्रौडक्टस को बनाना इन दोनों परेशानीयों का इलाज हो सकता है। तब आपको ठीक-ठीक पता होगा कि आप अपनी स्किन पर क्या लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

नैचुरल होममेड ग्रीन टी और बेसन का फेस वॉश

आज हम आपके लिए दिन में दो बार अपने चेहरे पर लगाए जाने वाले प्रौडक्ट से शुरू करते हैं – फेस वॉश। लगातार इसका इस्तेमाल करने की वजह से, यह मालूम करना ज़रूरी है कि कहीं आप अपनी स्किन पर कठोर कैमिकल तो नहीं लगा रहे हैं। इसलिए आज ही नीचे बताया गया घर का बना फेस वाश आज़मा कर देखें और स्किन पर होने वाली लगभग सभी परेशानियों से छुटकारा पाऐं।

इन्गरीडिऐंटस
  • गरम पानी – 1 कटोरी
  • ग्रीन टी – 1 बैग
  • बेसन – 1 चम्मच

डी आई वाई फेस वॉश बनाने और लगाने का तरीका

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी में गरम पानी लें।
  • पानी में थोड़ी देर के लिए ग्रीन टी बैग को डिप करके छोड़ दें।
  • थोड़ी देर के बाद ग्रीन टी बैग को बाहर निकाल लें।
  • अब इस पानी में 1 चम्मच बेसन को अच्छे से मिला दें।
  • अब इस्तेमाल के लिए आपका डी आई वाई फेस वॉश तय्यार है।
  • तय्यार फेस वॉश को किसी स्प्रे बोतल में भरकर एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं।
  • इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अचछी तरह शेक कर लें।
  • आप इस फेस वॉश से डायरेक्ट अपने चहरे को साफ कर सकते हैं।
  • इस्तेमाल करते वक़्त पहले कुछ देर फेस वॉश से अपने चहरे को मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें।
  • अच्छे नतीजों के लिए रोज़ दिन में दो बार इस फेस वॉश का इस्तेमाल करें।

डी आई वाई फेस वॉश में मौजूद ग्रीन टी और बेसन के फायदे

ग्रीन टी और बेसन से बने इस फेस वॉश को लगाने के अनगिनत फायदे हैं। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल परौप्रटीज़ भरपूर पाई जाती हैं यह मुँहासे और आयली स्किन के लिए एक असरदार घरेलू नुसखा है। ग्रीन टी में पॉली फेनोल्स होता है जो स्किन पर लगाने पर, सीबम के सैक्रीशन को कम करने में मदद करता है, जो चहरे पर मुहांसों के होने की बड़ी वजह होते हैं।

बेसन में कुछ ऐसे परौप्रटीज़ होते हैं जो मुँहासे का इलाज करते हैं। बेसन में मौजूद जिंक किसी भी तरह के स्किन इन्फैकशन से लड़ने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। दूसरे, यह सीबम के लेवल को कन्टरोल करने में भी मदद करता है। बेसन स्किन पर मौजूद टैन को हटाने के लिए एक ऐक्सेलैंट एजेंट है। यह आपकी स्किन में निखार लाने के लिए भी जाना जाता है साथ ही बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो चहरे को अचछी तरह साफ भी करता है।

डी आई वाई फेस वॉश को रोज़ इस्तेमाल करने के फायदे

  • ग्रीन टी और बेसन से बने इस फेस वॉश का इस्तेमाल करना मुहासों से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है।
  • यह फेस वॉश स्किन के रंग में सुधार करता है।
  • यह फेस वॉश स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है।
  • इस फेस वॉश के इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद ऐकस्ट्रा आयल को हटाने में मदद मिलती है।
  • यह स्किन पर मौजूद डार्क स्पौटस और बलैमिशेज़ को दूर करता है।
  • ग्रीन टी और बेसन से बना यह कमाल का फेस वॉश स्किन पोर्स को टाईट करता है।
  • यह चहरे को स्क्रब करके आसानी से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाता है।
  • यह फेस वॉश स्किन पर होने वाली टैनिंग को भी कम करता है।
  • इस फेस वॉश से चेहरे के बालों में भी कमी आती है।
  • ग्रीन टी और बेसन के होने की वजह से यह फेस वॉश स्किन को मौशच्राईज़ भी करता है।

फ्रेंड्स अगर आप को ये पोस्ट अच्छी लगी तो कमेंट करके ज़रूर बताएंI आप अगर डी आई वाई फेस वॉश के बारे में और भी कुछ जानते हैं तो शेयर कर सकते हैI और ज़्यादा ब्यूटी टिप्स और फिटनेस टिप्स को जानने के लिए मेरा यूट्यूब चैनल ” Beautiful You ” ज़रूर चेक करें। किसी भी सवाल या जवाब के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें।